फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer killed in the field calling

किसान को खेत में बुला कर मार डाला

Thu, 28 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in the field calling
अपराध्‍ा
चुनार कोतवाली क्षेत्र के भौरही गांव स्थित 65 वर्षीय एक किसान की बुधवार रात कुछ लोगों ने उसके ही खेत मेें बुलाकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी किसान के शव को सूखे नाले में फेंक कर फरार हो गए। मामले की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई, जब गुरुवार सुबह लोग नाले के पास गए। शव देखते ही लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी होेते ही चुनार सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


भौरही गांव निवासी गिरजा शंकर सिंह पुत्र रामनंदन करीब एक वर्ष पहले गांव की कुछ जमीन बेच कर हलिया में मकान बनवा कर रहते थे। एक सप्ताह पहले अपने गांव भौरही की बची जमीन को बेचने आए थे। बुधवार रात वह खाना खाने के बाद सोए थे। परिवार के अनुसार देर रात कुछ लोगों ने जमीन का सौदा करने के लिए उनको खेत के पास बुलाया। जहां पर आरोपियों ने छककर शराब पी। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी शव को खेत के बगल स्थित सूखे नाले में फेंक कर भाग गए। सुबह करीब दस बजे गांव के कुछ लोग नाले के पास गए तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है। नजदीक जाकर देखा तो गिरजाशंकर की लाश थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही सीओ चुनार मुकेश उत्तम, चुनार कोतवाल कमलेश्वर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों की माने तो उनका कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। जो जमीन बेचने का आए दिन विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed