फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer died hit by train in mirzapur angry villagers put stones on track

मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक पर रखे पत्थर

Thu, 27 May 2021 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 May 2021 11:40 AM IST
सार

किसान कॉरिडोर की नई रेललाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान निर्माण सामग्री लेकर एक इंजन को अपनी ओर आता देख, बचने के प्रयास में दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Farmer died hit by train in mirzapur angry villagers put stones on track
ट्रैक पर रखे पत्थर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना की रेल लाइन पर गुरुवार की सुबह एक रेल इंजन की चपेट मे आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मौत से से नाराज ग्रामीणों ने रेल ट्रैक पर पत्थर, बोल्डर रखकर जाम लगा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव निवासी(45) शिवजीत सिंह पुत्र स्व. रंगबहादुर सिंह गुरुवार की सुबह सवा छह बजे अपने पुराने घर से नए मकान पर आ रहे थे। वे कॉरिडोर के तहत बनी नई रेललाइन को पार कर रहे थे। तभी निर्माण सामग्री लेकर एक इंजन मांडारोड से जिगना की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


शिवजीत ने इंजन को आता देख भागने की कोशिश की, तब तक रेल इंजन की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन शिवजीत को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। एक लड़की की शादी पांच दिन पूर्व हुई है। मृतक के भाई अजीत सिंह ने घटना की सूचना जिगना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में 500 मीटर के बीच गई दो की जान
कॉरिडोर के लिए बन रही रेल लाइन चालू न होने के पहले ही पांच दिन में लगभग 500 मीटर की दूरी पर ही ठेकेदार के ट्रेन ने दो जान ले ली। इससे लोगों मे रोष है। 22 मई को पाली में  चौकीदार रमेशचंद्र विश्वकर्मा की मौत ठेकेदार की ही रेल डीएमटी ट्रेन से हुई थी। वह ट्रेन पीछे की तरफ जा रही थी और हॉर्न भी नहीं बज रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार भी इंजन चालक ने हॉर्न नहीं बजाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed