फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FAIR famous Dargah Sharif

दरगाह शरीफ का प्रसिद्ध मेला शुरू

Fri, 27 Mar 2015 12:50 AM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
FAIR famous Dargah Sharif
गंगा जमुनी तहजीब के पोषक संत कासिम सुलेमानी की गंगा तट पर मौजूद मजार पर लगने वाला चुनार का प्रसिद्ध दरगाह शरीफ का मेला गुरुवार को धूमधाम से शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस मेले में हर वर्ग और धर्म के लोग समान रूप से पहुंचते हैं।

चैत माह के तीन गुरूवार को  लगने वाले इस मेले में देश के कोने कोने से आए बाबा के भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगी तो वहीं   मुराद पूरी होने की खुशी में बाबा के मजार पर चादरें चढ़ाई और फातिहा पढ़ी।
विज्ञापन


मन्नत मांगने वालों ने अपनी दरख्वास्त दरगाह में बने खूंटी पर धागों में बांध कर लगाई।पालिकाध्यक्ष हसीना बेगम ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से मेले में आने वाले भक्तों की सुविधा हेतु सहायता शिविर व स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके माध्यम से अपने परिवारीजनों से बिछुड़े बच्चों और उनके परिवारीजनों से मिलाने का काम किया गया।

अनेक स्वयंसेवी संगठनों ने मेले में आने वाले भक्तों को गर्मी से निजात दिलाने हेतु ठंडी शर्बत पिलाई। मेला परिसर की सुरक्षा हेतु स्थानीय पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किया है।

पीएसी और पुलिस के जवान 24 घंटे मेला क्षेत्र में चक्रमण करते नजर आए। यहां आने वाले भक्तों की सुविधा हेतु नगरपालिका परिषद की ओर से परिसर की साफ सफाई और कीटनाशक का छिड़काव किया गया है और पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में लगे खानपान की दुकानों पर भक्तों की भारी भीड़ रही।

बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे झूले और अन्य खेल की स्टाल लगे रहे। खलीफा सज्जादानशींन दरगाहशरीफ हाजी अर्ताउरहमान ने बताया कि यह मेला विगत चार सौ वर्षाें से अधिक समय से लगता चला आ रहा है। 

जिसमें हर वर्ग के भक्त बाबा की दरगाह में आकर अपने मन्नतें मांगते है। बताया कि बादशाह अकबर के शासन काल में मुगलिया हुकूमत के दौरान बादशाही की खिलाफत करने पर संत कासिम सुलेमानी को चुनार दुर्ग में नजरबंद किया गया था।


संत की नेकनीयती और  अल्लाहताला से लगी उनकी लौ को देख बादशाह ने उनसे माफी मांगी और उन्हें रिहा कर दिया। जिसके बाद बाबा ने अपने रहने के लिए गंगा किनारे का यह स्थान चुनार जहां दरगाह मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed