फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Facility of payment from QR code at railway ticket counters

Mirzapur News: रेलवे के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा

Thu, 22 Aug 2024 04:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Facility of payment from QR code at railway ticket counters
मिर्जापुर। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से यात्रियों को लेनदेन के दौरान होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इससे फुटकर, ओवरचार्जिंग तथा नकद भुगतान में होने वाली भूल-चूक की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि ट्रेन यात्रा को सुखद बनाने के क्रम में उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से आसान टिकट वितरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के स्टेशन पर चार, झांसी मंडल के 44, आगरा मंडल के 44 टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा से यात्री यूपीआई एप के माध्यम से भुगतान कर रेलवे टिकट सकते हैं। इसी क्रम में आने वाले समय में प्रयागराज मंडल में 272, झांसी मंडल में 158 व आगरा मंडल में 89 काउंटरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे में कुल 611 काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। प्रयागराज मंडल के मिर्जापुर, विंध्याचल समेत अन्य स्टेशनों पर कुछ दिन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed