फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eye-ENT operations begin after five months

Mirzapur News: पांच माह बाद आंख-ईएनटी के ऑपरेशन शुरू

Fri, 18 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Eye-ENT operations begin after five months
मंडलीय अस्पताल में ईएनटी और आई का आपरेशन ​थियेटर । स्राोत- संवाद
मंडलीय अस्पताल के नेत्र विभाग और ईएनटी विभाग में पांच माह बाद ऑपरेशन शुरू हुआ है। मंडलीय अस्पताल से चार विभाग स्थानांतरित होकर वापस आने के बाद ऑपरेशन थियेटर न होने कारण ऑपरेशन नहीं हो रहा था। अब सितंबर माह से ऑपरेशन थियेटर शुरू हो गया है। ईएनटी और नेत्र दोनों में ऑपरेशन होने लगा है।
विज्ञापन

मेडिकल के नेत्र, ईएनटी, मानसिक और चर्म रोग विभाग मंडलीय अस्पताल से हटाकर सिविल लाइन भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय मेें चले गए थे। एक वर्ष संचालन के बाद अप्रैल 2026 में चारों विभाग वापस मंडलीय अस्पताल में आ गए। तब से नेत्र और ईएनटी का ऑपरेशन बंद था। ओपीडी चल रही थी। अस्पताल प्रशासन ने एक माह में ऑपरेशन थियेटर शुरू करने की बात कही थी पर ऑपरेशन थियेटर नहीं बन सका था।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल और भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल दोनों स्थान पर ऑपरेशन थियेटर शुरू नहीं हो सका था। मंडलीय अस्पताल में द्वितीय तल पर ऑपरेशन थियेटर बनने के पांच माह बाद अब नेत्र व ईएनटी का ऑपरेशन शुरु हुआ। द्वितीय तल पर ईएनटी के बने नए ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन हो रहा है पर नेत्र वाले ऑपरेशन थियेटर में सीलन के कारण नीचे दूसरे ऑपरेशन थियेटर में आपरेशन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन शुरू हो गया पर भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल में अभी तक ऑपरेशन शुरु नहीं हो सका है। - डाॅ. अरविंद सिन्हा, नेत्र विशेषज्ञ।

फेको विधि से भी आंखों का इलाज होगा
मिर्जापुर। नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. अरविंद सिन्हा के अनुसार ने अब यहां आंखों के इलाज में फेको विधि की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मशीन पहले से आ गई है। इस विधि से मोतियाबिंद के इलाज में आंख में छोटा चीरा लगाकर प्रभावित लेंस को हटाया जाता है और उसकी जगह कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। इससे मरीज को इलाज के बाद जल्द राहत मिलने की उम्मीद रहती है। नई सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को आंखों के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed