फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Export Center in Mirzapur union Minister Anupriya patel will lay foundation stone

Export Center: निर्यात क्षेत्र में अब और धूम मचाएंगे मिर्जापुर के उत्पाद, कल मंत्री अनुप्रिया करेंगी शिलान्यास

Mon, 05 Sep 2022 07:29 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 07:29 AM IST
सार

निर्यात को बढ़ाया देने के लिए मिर्जापुर के चुनार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र अब मूर्तरूप लेने जा रहा है। 

विज्ञापन
Export Center in Mirzapur union Minister Anupriya patel will lay foundation stone
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर का टमाटर, मिर्च, कालीन, चीनी मिट्टी सहित अन्य उत्पाद अब आसानी से निर्यात हो सकेगा। निर्यात को बढ़ाया देने के लिए चुनार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र अब मूर्तरूप लेने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल छह सितंबर को इस केंद्र की आधारशिला रखेंगी। 

विज्ञापन


निर्यात सुविधा केंद्र पर फल, सब्जी, अनाज सहित आस-पास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तैयार अन्य उत्पादों को सुरक्षित तरीके से विदेशों तक भेजा जाना संभव होगा। उत्पाद भेजने की लागत में जहां कमी आएगी वहीं ये ज्यादा शीघ्रता से गंतव्य देशों तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


60 करोड़ रुपये खर्च होंगे
सुविधा केंद्र तैयार होने पर पूर्वांचल, पश्चिमी बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के किसान व निर्यातक सीधे लाभान्वित होंगे। चुनार में बनने जा रहे पूर्वांचल के पहले लॉजिस्टिक पार्क के बाद इस निर्यात सुविधा केंद्र के लिए विभिन्न चरणों में 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए मंत्रालय की तरफ से पांच करोड़ की लागत से चुनार में भूमि पहले ही क्रय की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि कृषि निर्यात में वृद्धि से न सिर्फ विदेशी मुद्रा कोष बढ़ेगा बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुरूप किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बिचौलियों की बजाय किसानों को उनकी मेहनत का सीधा लाभ मिल सकेगा। चुनार में निर्यात केंद्र स्थापित होने से मिर्जापुर के अलावा पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के किसानों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा। रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।

कृषि क्षेत्र में कॅरियर बना सकेंगे युवा

Export Center in Mirzapur union Minister Anupriya patel will lay foundation stone
प्राविधिक शिक्षा एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला
प्राविधिक शिक्षा एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि  निर्यात सुविधा केंद्र शुरू होने पर मिर्जापुर के किसानों की सब्जी व अनाज को सुरक्षित तरीके से दूसरे देशों में निर्यात किया जा सकेगा। किसानों को उनकी मेहनत की कमाई सीधे मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कृषि क्षेत्र में युवा कॅरियर बना सकेंगे और निर्यातक बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed