फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Examination special trains will be run if required.

Mirzapur News: आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी

Mon, 08 Jun 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Examination special trains will be run if required.
प्रयागराज मंडल ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के की विशेष व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आठ से 10 जून तक होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल की ओर से व्यापक व विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके लिए मंडल कार्यालय स्थित वार रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षार्थियों एवं अन्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि प्रयागराज मंडल की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा व मिर्जापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल विशेष ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त परीक्षा अवधि के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, टिकट व्यवस्था, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। मंडल प्रशासन की ओर से प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला व मिर्जापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन व सहायता के लिए स्टेशन परिसरों की गतिविधियों की सतत निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती, पूछताछ काउंटरों की समुचित व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली को सक्रिय रखने, आरपीएफ व जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्लेटफार्मों पर परीक्षार्थियों को सही दिशा-निर्देशन एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों की यात्रा सुविधा को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से आवश्यकता पड़ने पर कुछ नियमित ट्रेनों का विस्तार, मार्ग में अतिरिक्त ठहराव, उनके संचालन समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। परीक्षार्थी समय से वैध टिकट लेकर यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed