फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Everyone's eyes became moist after seeing three pyres burning simultaneously.

Mirzapur News: एक साथ तीन चिताएं जलते देख सभी की आंखें हुईं नम

Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Everyone's eyes became moist after seeing three pyres burning simultaneously.
सक्तेशगढ़। एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत होने के बाद चुनार को कोल्हुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की चिताएं एक साथ जलते देख सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को दोपहर में हादसे में मृत तीनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आए। वहां से शाम को तीनों शव चुनार के कोल्हुआ घाट पर पहुंचे। जहां एक साथ तीनों चिताएं जलाई गईं। घाट पर काफी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। घाट पर भी हादसे की चर्चा रही। चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत के घुनिया गांव निवासी रामदुलार उर्फ नसूड़ी (50) के घर कुछ दिन पहले उसकी बहन अनीता (35) निवासी बढ़ौना बहुआर थाना राबर्ट्सगंज कोतवाली जनपद सोनभद्र आई थीं।। मां सोभागी (70) की तबीयत खराब थी। मां सोभागी भी अनीता को ससुराल छोड़ने के लिए बेटे के साथ चल दीं। बेटा रामदुलार ने बहन अनीता को सोभागी को बाइक पर पकड़े रहने की जिम्मेदारी सौंपी। मां और बहन को लेकर रामदुलार ससुराल की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

रास्ते में राजगढ़-चुनार मुख्य मार्ग पर स्थित इंदिरा नगर गांव के पास जा ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले चक्के से टकरा गई। इस हादसे में बाइक से गिरकर मां सोभागी और बहन अनीता की मौके पर और रामदुलार की अस्पताल में मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को चुनार के कोल्हुआ गंगा घाट ले जाया गया। जहां एक साथ तीन चिताएं जलते देख हर कोई गमगीन दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed