{"_id":"6afe04b01aebf76b5b01287f","slug":"even-after-a-month-the-construction-of-eight-pontoon-bridges-remains-stalled-forcing-a-detour-of-80-km-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-165193-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक महीने बाद भी आठ पीपा पुलों का निर्माण अटका, 80 किमी का लगाना पड़ रहा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक महीने बाद भी आठ पीपा पुलों का निर्माण अटका, 80 किमी का लगाना पड़ रहा चक्कर
विज्ञापन
छानबे क्षेत्र के जोपा रामपुर गंगा घाट पर स्टीमर से जाते लोग, सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
मिर्जापुर। गंगा नदी पर पीपा पुलों का संचालन शुरू होने में देरी से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसात के दौरान 15 जून को हटाए गए पीपा पुलों को 15 अक्तूबर तक दोबारा चालू करने का नियम है, लेकिन निर्धारित समय बीतने के एक माह बाद भी आठ पीपा पुलों का निर्माण अटका हुआ है। कहीं अभी स्वीकृति नहीं मिली है तो कहीं टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। नतीजतन लोगों को पांच से 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 80 से 90 किलोमीटर तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग नाव से गंगा पार कर रहे हैं। नाव पर ओवरलोड सवारियां बैठाए जाने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
जिले में कुल नौ पीपा पुल हैं। इनमें आठ का निर्माण मिर्जापुर लोक निर्माण विभाग और एक का निर्माण भदोही लोक निर्माण विभाग कराता है। अधिकारियों के अनुसार मिर्जापुर के आठ पीपा पुलों में से चार को स्वीकृति मिली है। इनमें तीन पर काम शुरू हुआ है, जबकि एक टेंडर प्रक्रिया में है। शेष चार पुलों को अभी स्वीकृति नहीं मिली है। गांगपुर, सिंधौरा, रैपुरिया और सीतामढ़ी के लिए स्वीकृति मिलने की बात कही गई है। गांगपुर और सिंधौरा में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, नेवढ़िया, कंपनी घाट, विंध्याचल और परमानपुर में अभी स्वीकृति का इंतजार है।
पीपा पुलों के निर्माण में देरी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बाइक और साइकिल सवार नाव के सहारे नदी पार कर रहे हैं, जबकि कार और अन्य चार पहिया वाहनों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। एक नया पीपा पुल बनाने में दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद हर साल पुल लगाने के लिए करीब 35 लाख रुपये का ठेका दिया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -
केस एक-
पांच की जगह 80 से 90 किमी का चक्कर
जिगना। छानबे क्षेत्र में गंगा नदी पर तीन पीपा पुल बनाए जाते हैं, लेकिन अभी तक एक भी पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल नहीं बनने से लोगों को नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ रही है। घाट तक पहुंचने के लिए भी लोगों को दूर जाना पड़ता है। पैदल, साइकिल और बाइक सवार जोखिम उठाकर नाव से नदी पार कर रहे हैं, जबकि तीन और चार पहिया वाहनों को करीब 90 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस घाट से खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, नगवासी और दुगौली समेत दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। वहीं, परमानपुर-सेमराधनाथ पीपा पुल नहीं बनने से पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को करीब 80 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
-- -- --
केस एक-
टेंडर नहीं होने से घाट पर रखे हैं पीपे
नरायनपुर। रैपुरिया गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। गंगा किनारे सैकड़ों पीपे पुल में लगाए जाने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक टेंडर जारी नहीं हुआ है। पीपा पुल बनने से वाराणसी की दूरी आधी से भी कम हो जाती है। साथ ही ग्रामीणों को मुख्य मार्ग के जाम और धूल से भी राहत मिलती है। इस पुल से सैकड़ों गांवों के अलावा सोनभद्र और चंदौली के लोगों का भी आवागमन होता है।
इनसेट-
50 से 100 रुपये की जगह 500 से 1500 रुपये खर्च
पीपा पुल नहीं बनने से लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। पहले पीपा पुल से आवागमन करने पर वाहन के तेल और गैस पर 50 से 100 रुपये खर्च होते थे, लेकिन अब दूरी बढ़ने से 500 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे समय की बर्बादी के साथ जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
इनसेट-
भदोही पीडब्ल्यूडी का पीपा पुल दो से तीन दिन में होगा चालू
जिगना। छानबे क्षेत्र के जोपा-रामपुर घाट पर पीपा पुल से दो से तीन दिन बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इस पीपा पुल का निर्माण और संचालन भदोही का लोक निर्माण विभाग करता है। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पीपा पुल जल्द चालू हो जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और समय व खर्च की बचत होगी। लोक निर्माण विभाग भदोही, संत रविदास नगर के अवर अभियंता अंशू मिश्रा ने बताया कि पीपा पुल लगभग तैयार है। दो से तीन दिन के अंदर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
लोगों ने बताई परेशानी
-- -- -- -- --
- अक्तूबर में पीपा पुल चालू हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। - संध्या गौतम, बसेवरा कला
- नाव से गंगा पार करने में काफी असुविधा होती है। घाट तक पहुंचना भी मुश्किल है। नाव पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। - अभिषेक यादव, मिश्रपुर
- पीपा पुल नहीं बनने से गौरा, परमानपुर, कोठरा, डंगहर और भिलगौर समेत कई गांवों के लोगों को गंगा पार आने-जाने में परेशानी हो रही है। जल्द पुल का निर्माण कराया जाना चाहिए। - बेचन सिंह, गौरा
- भैदपुर, जोपा, परवा, निफरा, नंदिनी, बभनी और उंचडीह समेत दर्जनों गांवों के लोग भदोही, गोपीगंज और ज्ञानपुर नौकरी, पढ़ाई, बाजार व अस्पताल के लिए जाते हैं। नाव पर अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। पीपा पुल बनने से लोगों को राहत मिलेगी। - राम अवध पांडेय
अधिकारियों का पक्ष-
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड: निर्माण खंड के तीन पीपा पुलों में से दो की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिसंबर में पीपा पुलों का संचालन शुरू हो जाएगा। एक पुल की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। - जर्नादन यादव, अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड: प्रांतीय खंड के पांच पीपा पुलों में से एक को स्वीकृति मिली है। उस पर काम शुरू होने वाला है। बाकी पुलों को भी जल्द स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता