फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Evaluation of answer sheets of many subjects completed

Mirzapur News: कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त

Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of many subjects completed
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के तीन केंद्रों में हो रहा है। इस बीच तीनों केंद्रों पर कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज में व्यावसायिक शिक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। अवार्ड ब्लैंक भी भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को 7641 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्र व्यवस्थापक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि केंद्र पर अब तक 28686 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अब मात्र 15420 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। बीएलजे इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को 6009 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रधानाचार्य बीडी तिवारी ने बताया कि अब तक 22000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। इस केंद्र पर अब तक जीव विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, एग्रोनामी एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसी प्रकार राजस्थान इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को 26872 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्र व्यवस्थापक अशोक कनौजिया ने बताया कि अब तक 103406 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। अब मात्र 59357 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सीसी कैमराें की निगरानी में हो रहा है। इसके लिए राजकीय इंटर काॅलेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि मूल्यांकन तेज गति से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed