फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Era of change came in Mirzapur through projects: Anupriya

परियोजनाओं के जरिये मिर्जापुर में आया परिवर्तन का युग : अनुप्रिया

Fri, 15 Mar 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Era of change came in Mirzapur through projects: Anupriya
मिर्जापुर। जिले में केंद्र और प्रदेश की बहुत सारी परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। इन परियोजनाओं के जरिये जिले में परिवर्तन का युग प्रवेश किया है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल का। वे बृहस्पतिवार को लोकसभा केंद्रीय कार्यालय धौरुपुर में सांसद निधि व विधान मंडल क्षेत्र के विकास निधि के तहत लगभग 16 करोड़ की लागत से विभिन्न स्थलों पर सोलर ऊर्जा पर आधारित परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में बोल रही थीं। कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, आयुष अस्पताल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, विंध्य विश्वविद्यालय जैसी बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लाई गई हैं। उन्होंने पंचशील डिग्री कॉलेज ग्राम मवई कला पोस्ट हलिया और श्री राम प्रसाद सिंह बालिका इंटरमीडिए कॉलेज शेरपुर में 18 लाख की लागत से सौर ऊर्जा आधारित मिनी पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने उषा देवी सिंह विधि महाविद्यालय बरेवां चुनार, केवलपत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय परसबंधा कमालपुर एवं वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, गंगापुर में 25.26 लाख की लागत से सौर ऊर्जा आधारित बैटरी बैकअप की स्थापना कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत 321 स्थलों पर 6.54 करोड़ की लागत से विद्युत हाईमास्ट लाइट की स्थापना कार्य की आधारशीला रखीं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजना अंतर्गत जनपद मिर्जापुर में 9.07 करोड़ की लागत से 445 स्थलों पर विद्युत सेमी हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर सरोज कुशवाहा, राम लौटन बिंद, रविंद्र नाथ पाठक, विपुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------
अंडरपास का किया शिलान्यास
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को कछवां रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कछवां रोड पर ओवर ब्रिज ,वाराणसी - प्रयागराज खण्ड पर समपार सं. 17 सी एवं 18 सी पर अंडर पास का शिलान्यास भूमिपूजन करके किया। इस अवसर पर विधायक रोहनिया सुनील पटेल,पूर्व विधायक रमेश पटेल,मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य अजय उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed