फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Environmental conservation is a priority for the Shatakshi Club.

Mirzapur News: पर्यावरण संरक्षण शताक्षी क्लब की प्राथमिकता

Tue, 21 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Environmental conservation is a priority for the Shatakshi Club.
शताक्षी क्लब के स्थापना दिवस समारोह में उप​स्थित क्लब की सदस्य, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। नगर के एक लॉज में रविवार को शताक्षी क्लब के तत्वावधान में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि शताक्षी क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मल्टीपल की पूर्व अध्यक्ष मीनू मिश्रा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट जयश्री जैन, चार्टर प्रेसिडेंट अनीता जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ रागिनी और डिस्ट्रिक्ट सचिव अंशू अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। क्लब की अध्यक्ष सीमा सांतुवाला ने सभी अतिथियों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने क्लब की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल, नृत्य और अंताक्षरी का आयोजन किया गया। संचालन इंदु गुप्ता ने किया। संयोजन सुधा दूबे एवं श्रद्धा सिंह ने किया। अंत में सचिव निशा त्रिपाठी ने अतिथियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोनी बरनवाल, प्रभा अग्रवाल, किरन सिंह, शशी गुप्ता, ममता, रेखा मिश्रा, मंजूषा, अनीता यादव, भावना भार्गव, शैली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed