{"_id":"67366a66dcc3c8b402060ba6","slug":"entry-of-heavy-vehicles-is-prohibited-from-6-am-till-the-end-of-the-public-meeting-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-125107-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सुबह छह बजे से जनसभा खत्म होने तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सुबह छह बजे से जनसभा खत्म होने तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 15 नवंबर को प्रस्तावित चुनावी जनसभा को देखते हुए यातायात सुचारु बनाए रखनने के लिए वाहनों का डायवर्जन किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को सुबह छह बजे से जनसभा समाप्त होने तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश 15 नवंबर को सुबह छह बजे से मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त होने तक प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले सभी प्रकार की बसों को एनएच-135 से होते हुए अमोई गांव की तरफ से सभास्थल तक भेजा जाएगा। इन बसों को डीआईजी मोड़ तिराहा से डीआईजी कैंप कार्यालय की तरफ से सभास्थल की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। जनसभा में पहुंचने वाले सामान्य चार पहिया वाहनों को अमोई गांव की तरफ से सभास्थल की तरफ जाने की अनुमति होगी। वीवीआईपी व वीआईपी पास वाले युक्त चार पहिया वाहनों को डीआईजी तिराहा मोड़ से वाया डीआईजी कैंप कार्यालय की तरफ से सभास्थल की ओर जाने की अनुमति होगी। जहां वीवीआईपी व वीआईपी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है।
बथुआ तिराहे से समोगरा बाईपास तक सभी प्रकार की बसों तथा सामान्य चार व तीन पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। बथुआ तिराहा से समोगरा की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया राबर्ट्सगंज, बरकछा होते हुए समोगरा बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार समोगरा बाईपास से बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को वाया बरकछा, मुंहकुचवा, राबर्ट्सगंज तिराहा होकर बथुआ तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बथुआ तिराहा से डीआईजी तिराहे की तरफ व समोगरा बाईपास से डीआईजी तिराहे की तरफ केवल जनसभा में शामिल होने जा रहे वीवीआईपी व वीआईपी तथा प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों के वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। अन्य सभी वाहन वाया राबर्ट्सगंज तिराहा, मुंहकोचवा, रामटेक चौराहा बरकछा, समोगरा बाईपास से आवागमन करेंगे।