{"_id":"5f72320c8ebc3e9c03340348","slug":"entrepreneurs-will-halt-business-due-to-chunar-incident-mirzapur-news-vns5498142144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार की घटना को लेकर उद्यमी ठप करेंगे कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार की घटना को लेकर उद्यमी ठप करेंगे कारोबार
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार में टेक्निकल डायरेक्टर की हत्या को लेकर पूर्वांचल के कारोबारियों में जबरदस्त रोष है। सोमवार को उद्यमियों, व्यापारियों की अलग-अलग डिजिटल बैठक हुई जिसमें घटना की जमकर निंदा की गई। साथ ही यथाशीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की गई। उद्यमियों, व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो पूर्वांचल के उद्योग, कारोबार को ठप कर देंगे।
आईआईए की बैठक में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि उद्योगों को स्वतंत्र और सुरक्षित माहौल नहीं मिलेेेगा तो हम आगे कैसे बढ़ पाएंगे और देश का विकास कैसे होगा? राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि अगर इसी तरह का माहौल रहेगा तो दूसरे प्रदेश, जिले के कर्मचारी कैसे यहां टिक पाएंगे और हम गुणवत्तापूर्ण उत्पाद कैसे दे पाएंगे। मंडल सचिव राहुल मेहता ने कहा कि चुनार की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। इससे दहशत का माहौल बनता है। मंडल अध्यक्ष नीरज पारिख ने भी घटना की निंदा के साथ ही हत्यारों की जल्द गिरफ्तार का मुद्दा उठाया। गाजीपुर से आईआईए के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ यादव, जौनपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, मिर्जापुर से जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष वाराणसी दीपक बजाज ने हत्या के लिए जिम्मेदार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की शासन, प्रशासन से मांग की। सभी ने एक सुर में कहा कि यही माहौल रहा तो कारोबार बंद करना पड़ेगा। चेतावनी दिया कि गिरफ्तारी जल्द न होने पर पूर्वांचल बंद करने को मजबूर होंगे।
व्यापारियों ने घटना की निंदा की
महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते अपराध से आज उद्योग जगत और व्यापार से जुड़े लोग डरे हुए हैं। कोई कहीं भी किसी अपराधी की गोली का शिकार हो जा रहा है। चुनार में हुई हत्या की सभी ने एक सुर से आलोचना की। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगनी चाहिए वरना व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। बैठक में अशोक जायसवाल, अजय गुप्ता, अंजनी मिश्रा, सोमनाथ, गौरव सुनेजा, संजय सिंह, अनुज डिडवानिया, मनीष चौबे, मनीष गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।