फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encroachment

हाईकोर्ट के निर्देश पर तालाब से हटाए गए अतिक्रमण

Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
जमुई। हाईकोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को चुनार तहसील क्षेत्र के भरेहठा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते को विरोध का सामना करना पड़ा। जहां लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो वहीं कुछ लोगों ने एक मड़हे में आग लगा दिया गया। हालांकि बाद में अतिक्रमण हटवा दिया गया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की मानें तो वर्ष 1359 में तालाब था। बाद में 1975 में नवीन परती कर पट्टा कर दिया गया। तीन बिगहा पांच विस्वा में आवास बनाकर लोग रह रहे थे। उपजिलाधिकारी जंगबहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पट्टेदारों को कांशीराम आवास में रहने के लिए कहा। इस पर विरोध शुरू हो गया। कुछ अराजकतत्वों नें मड़हे में आग लगा दिया। मौके पर पहले से मौजूद फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। मामुली नोक झोंक के बीच दो जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नौ प्रधानमंत्री आवास बनाकर पिछले सात वर्षो से रह रहे नौ पट्टेदारों में अर्जुन, लालमन, जौनपुरी, गुंगा देवी, लालता, शामू, अरमिंदर, किशोरी, लालबहादुर का पट्टा निरस्त कर हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत कई थानों की फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed