फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Employees were absent signatures

हस्ताक्षर कर अनुपस्थित मिले कर्मचारी

Tue, 19 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Employees were absent signatures
अस्पताल
लोगों की शिकायत पर सांसद अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को मड़िहान सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक समेत पांच कर्मचारी गायब मिले। इसमें से एक चिकित्सक को आठ माह से ड्यूटी पर नहीं थीं। इस पर सांसद ने नाराजगी जताई। प्रसव और इलाज के दौरान सुविधा शुल्क लिए जाने की शिकायत भी मिली। नाराज सांसद ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन


सांसद सोमवार की दोपहर 12 बजे अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि प्रभारी चिकित्सक बीबी स्वरूप अनुपस्थित हैं। वहीं डा. अंजू वर्मा आठ माह से गायब पाई गईं। धोबी नीरज, कुक रामसागर, वार्ड ब्वाय गोपाल के हस्ताक्षर थे लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं मिले। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस लापरवाही के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखेंगी।
विज्ञापन


चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजाें से बातचीत की तो महिलाओं ने बताया कि उनको खाना नहीं दिया जाता है। इसके अलावा अन्य सुविधा भी नहीं दी जाती है। खुद उन्हें ही चिकित्सक समेत अन्य कर्मियों को इलाज या प्रसव कराने के दौरान सुविधा शुल्क देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध सांसद ने बताया कि काफी दिनों से मड़िहान, पटेहरा तथा राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत मिल रही थी कि यहां तैनात डॉक्टर व कर्मचारी नहीं आते हैं। कुछ कर्मचारी ही कभी कभी आते हैं। कोई सुविधा भी नहीं मिलती है। इलाज से लेकर प्रसव तक में सुविधा शुल्क लिया जाता है। इससे इलाके के लोगों को चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल पा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed