फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Employee accused of cheating on losing receipt book

रसीद बुक खोने पर कर्मचारी ने छिनैती का लगाया आरोप

Thu, 12 Nov 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Employee accused of cheating on losing receipt book
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित नगरपालिका कार्यालय में तैनात कर संग्राहक ने बुधवार की दोपहर बाइक सवारों पर 44 हजार रुपये छिनैती का आरोप लगाया। छिनैती के मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसी टीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि कर्मचारी झूठ बोल रहा है। पूछताछ में कर्मचारी ने रसीद बुक खोने के बाद छिनैती की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जौसरा गांव निवासी केशव प्रसाद यादव नगरपालिका कार्यालय में कर संग्राहक है। वह दोपहर में नगरपालिका कार्यालय पहुंच कर शोर मचाने लगा कि बाइक सवार उसे धक्का मारकर उसका बैग छिन ले गए। बैग में कर वसूूली का 44 हजार रुपये रखा था। छिनैती की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। छानबीन में पुलिस ने सीसी कैमरे की पड़ताल किया तो उसके साइकिल पर कोई बैग नजर नहीं आया। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसका रसीद बुक खो गया। कार्यालय के लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने छिनैती की की झूठी कहानी बनाया। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि पड़ताल में मामला झूठा मिला। कर्मचारी का रसीद बुक खो गया था, उसने छिनैती की झूठी कहानी बनाया। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed