फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Embezzlement of Rs 23.81 lakh in fertilizer distribution, answers sought

Mirzapur News: उर्वरक वितरण में 23.81 लाख रुपये का गबन, मांगा जवाब

Tue, 11 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 23.81 lakh in fertilizer distribution, answers sought
जमालपुर। किसानों की शिकायत पर क्षेत्र के बी-पैक्स मठना में अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) चुनार ओमप्रकाश यादव की जांच के बाद 23.81 लाख रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

किसानों की शिकायत पर एडीसीओ ने जांच में पाया कि 60 मीट्रिक टन उर्वरक वितरण की धनराशि रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई और न बैंक में जमा की गई है। इस पर संबंधित सचिव से जवाब मांगा गया है।किसानों ने मठना साधन सहकारी समिति पर उर्वरक नहीं मिलने की सहकारी बैंक के चेयरमैन से शिकायत की थी।
विज्ञापन

चेयरमैन के निर्देश पर एडीसीओ चुनार ने मामले की जांच की तो 23 लाख 81 हजार 612 रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने संबंधित सचिव से स्पष्टीकरण मांगते हुए तत्काल धनराशि जमा बैंक में करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि सचिव पर पहले भी बी-पैक्स कोलना और अदलहाट में अनियमितता की शिकायत हो चुकी है। जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि अपर जिला सहकारी अधिकारी के निर्देश पर संबंधित सचिव के द्वारा उर्वरक का पैसा बैंक में जमा कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed