फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity was cut for four hours in the morning, people remained worried for water.

Mirzapur News: सुबह के समय ही चार घंटे कट गई बिजली, पानी के लिए लोग रहे परेशान

Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut for four hours in the morning, people remained worried for water.
मिर्जापुर। नगर में धड़ल्ले से हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मरम्मत के बाद भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी सुबह आठ बजे ही नगर के कई मोहल्लों में बिजली कट गई, जो दोपहर 12 बजे के बाद आई। इस भीषण गर्मी में चार घंटे तक बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। सुबह बिजली कट जाने से लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

वासलीगंज में बृहस्पतिवार को सुबह ही बिजली कट गई। रामबाग तथा घंटाघर के कुछ हिस्सों में भी इसी समय बिजली कटी। इससे नागरिकों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। दो दिन पहले रात में भी बिजली कट गई थी। लोगों ने किसी प्रकार रात काटी थी। नागरिकों का कहना है कि दिन हो अथवा रात, बिजली कभी भी चली जाती है। जब लोग दूरभाष पर विभाग से पूछते हैं तो पहले तो फोन नहीं उठता है और यदि उठ भी जाता है तो जवाब मिलता है कि मरम्मत कार्य हो रहा है। इसलिए बिजली काटी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि 30 अप्रैल तक मरम्मत का काम होने के कारण बिजली कटौती की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद लगातार बिजली काटी जा रही है। इस भीषण गर्मी में बिजली कट जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई घंटे तक कटौती के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे जाता है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता नेमीचंद्र का कहना है कि कोई फाल्ट होगा, इसलिए कटौती की गई होगी। नगर में बिजली आपूर्ति सामान्य है। पूरे 24 घंटे बिजली दी जा रही है। कोई ब्रेकडाउन होगा तो शटडाउन लिया ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed