फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity supply disrupted due to cable collapse

Mirzapur News: केबल ध्वस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित

Sun, 24 Sep 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted due to cable collapse
नगर के बरौंधा पुल के पास शुक्रवार की रात केबल ध्वस्त होने से कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे नागरिक पूरी रात भर परेशान रहे। सुबह लगभग 3:00 बजे के आसपास बिजली आई तो नागरिकों ने चयन की सांस ली।
विज्ञापन

रात के समय एक ट्रक के गिर जाने से केबल में आग लग गई थी और पूरी केबल क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होने पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने अन्य अभियंताओं के साथ मौके का निरीक्षण किया और मरम्मत कर शुरू कराया। लेकिन अंधेरे की वजह से मरम्मत कार्य में काफी समस्या हुई। जिसके चलते लगभग भोर में लगभग 3:00 बजे जाकर मरम्मत कार्य पूरा हुआ। उसके बाद विद्युत आपूर्ति चालू कराई गई। इन दिनों नगर में कई बार विद्युत केबल ध्वस्त हो जा रहे हैं। इससे नागरिक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग में इस समय कई योजनाएं चल रही है। उसके बाद इस प्रकार की अनियमितता से उपभोक्ता काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि बिलों के भुगतान के लिए विद्युत विभाग सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय चेकिंग कर ले रहा है लेकिन बिजली की आपूर्ति सामान्य रूप से हो सके। इसके लिए उसका प्रयास बहुत कम होता है। नगर में यदि इस प्रकार की घटना हो रही है और समय लग रहा है तो ग्रामीण क्षेत्र की बात समझी जा सकती है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि केवल ध्वस्त हो गया था। उसकी मरम्मत कर दी गई है। विद्युत आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed