फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity problem will end in the state by 2022

2022 तक प्रदेश में समाप्त हो जाएगी विद्युत की समस्या

Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity problem will end in the state by 2022
चुनार। तहसील क्षेत्र के गोल्हनपुर गांव में मंगलवार को 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 तक प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज बिजली की स्थिति जहां भी खराब है वह पूर्ववर्ती सरकार की देन है। आपूर्ति के लिए लगाये गये तार व पोल आज तक नहीं बदले गये। विकास कराने के नाम पर उनके द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। लेकिन भाजपा की सरकार में नये तार व पोल को बदलने का काम शुरू हो गया है। 18 घंटे गांव, 20 घंटे तहसील और 24 घंटे शहरों में बिजली की आपूर्ति मिल रही है। सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में शहर के साथ ही गांव व तहसील मुख्यालय को भी 24 घंटे की आपूर्ति मिले। उन्होंने कहा कि बेहतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में 132 केवीए उपकेन्द्र को तैयार करने की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए हीनौता गांव में जमीन सुनिश्चित की गई है, शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा। गोल्हनपुर गांव में निर्मित होने वाले इस उप केन्द्र से आसपास के 25 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। यह भी कहा कि हर घर को टोटी से पानी मिलेगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यहां विद्युत उप केंद्र बनने पर आसपास के गांव को सुचारु रूप से बिजली मिल सकेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य रामसकल, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, मुख्य अभियंता आरके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा, उप खंड अधिकारी विपिन पटेल, इंश पटेल, लाल, राजकुमार सिंह बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुमार पाल, राकेश सिंह, कृष्णानंद सिंह, राजकुमार सिंह प्रधान बरगवां आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed