फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity missing since morning, people yearn for water

Mirzapur News: सुबह से ही गायब रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 16 Apr 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity missing since morning, people yearn for water
मिर्जापुर। नगर के कई इलाकों में शनिवार को सुबह से ही बिजली कट गई। इसके चलते लोग पानी के लिए तरसते रहे। सुबह गई बिजली शाम को पांच बजे के आसपास आई। इसके बाद भी कई मोहल्लों में बिजली गायब रही। इधर दो-तीन दिन से विद्युत आपूर्ति में अवरोध पैदा हो रहा है। कई-कई घंटे तक बिजली गायब हो जा रही है। यही स्थिति शनिवार को भी रही। पक्का पोखरा, रमईपट्टी, सिविल लाइन व अन्य कई जगह बिजली सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चली गई। सुबह ही बिजली चले जाने से लोग पानी नहीं भर सके। लोग पानी भरने की तैयारी कर ही रहे थे कि बिजली गायब हो गई।
विज्ञापन

गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों को पानी की जब अधिक आवश्यकता महसूस हुई तो वे अपने आसपास के हैंडपंपों की ओर दौड़े। किसी प्रकार पानी की व्यवस्था हो पाई। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सखौरा उपकेंद्र के लिए शट डाउन लिया गया था। नागरिकों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। बिहारी फीडर में ट्रांसफार्मर के कनेक्शन में कुछ समस्या पैदा हो गई थी। उसकी वजह से इस फीडर से संबद्ध क्षेत्रों में बिजली देर से आई। अन्य सभी जगह बिजली आपूर्ति समय से शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed