फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity bill is due on three lakh people

तीन लाख लोगों पर है बिजली बिल बकाया

Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill is due on three lakh people
प्रदेश सरकार की तरफ से विद्युत निगम के बकाएदारों के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई है, लेकिन इसका लाभ न तो बकाएदार उठा पाए हैं और न ही विभाग को इसका लाभ मिल पाया है। जिले में 302363 उपभोक्ताओं पर बिजली का बकाया है। इसमें से अब तक मात्र 25030 बकाएदार ही इस योजना का लाभ ले पाए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराने के लिए सरकार की तरफ से 30 जून तक के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलायी गई थी। हालांकि अब इसकी अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। बीते 30 जून तक जिले में मात्र 25030 बकाएदारों ने ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। बीते 30 अप्रैल को विद्युत निगम की तरफ से बकाएदारों की जो सूची जारी की गई थी, उसके अनुसार जिले के 302363 उपभोक्ताओं पर 716.88 करोड़ रुपये बकाया है। ओटीएस का लाभ लेने के लिए मात्र 25030 बकाएदारों ने पंजीकरण कराया। विभाग को उनसे 11.़16 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बहुत से बिल त्रुटिपूर्ण होने के कारण लंबित रहते हैं। यदि समय रहते उन त्रुटियों को विभाग दूर कर दे तो बकाया की धनराशि बहुत कम हो सकती है। इसके लिए प्रत्येक सप्ताह उपकेंद्रों पर मेगा कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए। उधर, नगर क्षेत्र में 17087 बकाएदार हैं। इन पर 75 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। ओटीएस का लाभ लेने के लिए नगर क्षेत्र के 3401 बकाएदारों ने पंजीकरण कराया। उनसे विभाग को दो करोड़ 33 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिले में नेवर पेड (कभी नहीं भुगतान करने वाले) बकाएदारों की संख्या ज्यादा है। इनमें से अधिकांश ने सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन भी लिया है। साथ ही कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक कभी बिल का भुगतान किया ही नहीं किया है। फिलहाल, जिले में ऐसे बकाएदारों की संख्या 197497 बताई जाती है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राम बुझारत का कहना है कि अभी एक मुश्त समाधान योजना चल रही है। इसमें पंजीकरण कराकर बकाएदार किश्तों में भी भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद विभाग बकाएदारों के खिलाफ कड़े कदम उठाकर बकाया वसूली करेगा। आरसी जारी कर वसूली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed