{"_id":"58c057d24f1c1bbf42dc463f","slug":"elections-boycott-of-elections-only-three-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव का किया बहिष्कार, पड़े सिर्फ तीन वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव का किया बहिष्कार, पड़े सिर्फ तीन वोट
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
चुनाव का किया बहिष्कार, पड़े सिर्फ तीन वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िकास खंड जमालपुर के जमुड़ी में तालाब पर अतिक्रमण और विकास कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मतदान का बहिष्कार किया। अधिकारियों ने दबाव बनाकर ईंट भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूरों कालीचरण और तारा देवी से मतदान करा दिया। इससे नाराज ग्रामीण धरने पर बैठ गए। शाम तक यहां महज तीन वोट डाले जा सके थे।
सर्वेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। उनका कहना था कि गांव में जरा भी विकास नहीं हुआ है। सड़क, गली, नाली, और शौचालय तक का निर्माण नहीं कराया गया है। किसी वृद्धा, विधवा आदि पेंशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। गांव के सरकारी हैंडपंप खराब हैं। तहसील दिवस पर कई बार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद उनको बनवायानहीं गया।
ऐसे में मतदान करने का कोई मतलब नहीं है। मतदान बहिष्कार की खबर से सरकारी अमले में खलबली मची गई। एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, सीओ मुकेश कुमार उत्तम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग वोट नहीं डालने पर अड़े रहे। अधिकारियों के दबाव में प्रधान सेतु राम ने जबरदस्ती भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूर काली चरण और तारा देवी का मतदान करा दिया। इसके बाद लोग ग्राम प्रधान का विरोध करने लगे और गांव के सामने खजुरौल मार्ग पर धरने पर बैठ गए। बता दें कि गांव में 761 मतदाता हैं।