फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight doctors found missing, nodal officer got angry

Mirzapur News: गायब मिले आठ चिकित्सक, नाराज हुए नोडल अफसर

Sun, 01 Jun 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eight doctors found missing, nodal officer got angry
औराई। अपर प्रमुख सचिव सुनील कुमार चौधरी ने शनिवार को आकांक्षी ब्लाॅक औराई के सीएचसी, ट्रामा सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी में अटेंडेंस रजिस्टर लेकर खुद चिकित्सकों की हाजिरी लगाई, यहां चार चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट मौजूद मिले। ट्रामा सेंटर के निरीक्षण में तैनात दस चिकित्सकों में दो अवकाश रहे तो बाकी गायब मिले। इसको लेकर वह नाराज हो गए। कहा कि इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डाॅट प्रोवाइडर डाॅ. रजनीश झा से क्षय रोगियों के बारे में जानकारी ली। जनवरी से अप्रैल तक 182 टीबी के मरीज चिन्हित किए गए, उनका उपचार चल रहा है। अपर प्रमुख सचिव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ट्रामा सेंटर व सीएससी का अटेंडेंट रजिस्टर देखा गया, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ गायब मिले। अस्पताल में एक्सरे मशीन काम नहीं रही है। यह सभी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने जेठूपुर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ कर आवश्यक निर्देश दिया है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई किया। आयुष्मान हास्पिटल गिर्दबड़गांव को देखा। कर्मियों को निर्देश दिया कि 70 वर्ष आयु से ज्यादा वालों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं। लक्ष्मणा गांव के ग्रामीणों से बात कर शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से जानकारी ली। गिर्दबड़गांव के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में चौपाल लगाकर गांव में व्याप्त समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मोके पर डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीपीआरओ संजय मिश्रा, बीडीओ दिलीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed