फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight bigha wheat crop burnt by fire

आग से आठ बीघा गेहूं फसल जला

Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eight bigha wheat crop burnt by fire
राजगढ़/जमालपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के पुरैनिया गांव में बुधवार की दोपहर खेतों में आग लग गई। आग से सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिहर सिंह के गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसान राजेश सिंह व राम जी शर्मा के खेतों तक भी आग पहुंच गई। आग से हरिहर सिंह का चार बीघा, राजेश का लगभग 2 बीघा व रामजी शर्मा का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर माफी के सिवान और धारा गांव में मंगलवार की भोर में शार्ट सर्किट से खेत में आग लग गई। आग से शाहपुर निवासी किसान नूरे यादव का चौदह बिस्वा और ज्ञानू प्रसाद का लगभग छह बिस्वा गेहूं जल गया। इसी तरह धारा गांव के पूर्व प्रधान विक्रमा प्रसाद के घर में बुधवार कि सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लग गई। जिससे घर में रखा 10 क्विंटल भूसा जल कर नष्ट हो गया। पटेहरा संवाददाता के अनुसार मडि़हान तहसील क्षेत्र के रामपुर रेक्सा गांव में ज्ञानदास पटेल की सरसों का फसल घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर खलिहान में रखी हुई थी। बुधवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण फसल जलकर राख हो गई। संयोग अच्छा रहा कि ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

जिगना संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चितौली गांव में राम कैलाश पाठक, रामेश्वर पाठक व इंद्रमणि पाठक की गेहूं की फसल में ढाई बजे के लगभग धुआं व आग की लपट देख कर ग्रामीण जुटे। लेकिन जबतक आग बुझती तीन बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed