फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dukaanen band kar sarraapha vyavasaayiyon ne jataaya virodh

दुकानें बंद कर सर्राफा व्यवसायियों ने जताया विरोध

Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
dukaanen band kar sarraapha vyavasaayiyon ne jataaya virodh
मिर्जापुर। हॉलमार्क और एचयूआईडी की समस्या से परेशान सराफा व्यापारियों ने सोमवार को प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगर के मुकेरीबाजार, घंटाघर, बसनई बाजार, वासलीगंज समेत अन्य बाजारो में सराफा दुकाने बंद रहीं। दुकानें बंद होने से खरीदारी के लिए आए उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

कानून के विरोध में सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौरसिया, मंत्री शिव मंदड़ा का कहना है कि उत्तर प्रदेश सराफा एसोशिएशन के पदाधिकारी पिछले कई दिनों से हालमार्किंग एवं एचयूआईडी की समस्या को लेकर भारत सरकार के मंत्रियों एवं बीआईएस के अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। सरकार हमारी बातों को सुनती जरूर है पर कहीं से भी किसी प्रकार की राहत प्रदान नहीं की जा रही है। जिसके चलते सराफा व्यापारी परेशान है। टास्क फोर्स ने इसी संदर्भ में फैसला लेते हुए सोमवार को हड़ताल करने का फैसला लिया है। वक्ताओं ने कहा कि सराफा व्यापार व्यापार मंडल मिर्जापुर इस हड़ताल का समर्थन करता है और व्यापारियों पर थोपे जा रहे कानून का विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed