फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to the kindness of the administration, 14 licensees are keeping three weapons.

Mirzapur News: साप्ताहिक प्लान- प्रशासन की मेहरबानी से 14 लाइसेंसधारी रखे हुए हैं तीन असलहा

Thu, 14 Mar 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Due to the kindness of the administration, 14 licensees are keeping three weapons.
मिर्जापुर। नए शस्त्र अधिनियम के अनुसार एक व्यक्ति तीन असलहा नहीं रख सकता है। इसके बाद भी जिले में 14 लाइसेंसधारी है जो तीन लाइसेंसी असलहा रखे हुए हैं। इनमें पूर्व विधायक और पूर्व एसपी भी शामिल है। नए नियम बने पांच वर्ष बीत गए। जिला प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इनपर मेहरबान रही। लोकसभा चुनाव सिर पर आने पर प्रशासन की तंद्रा टूटी है। असलहों का सत्यापन शुरु किया तो पता चला कि जिले में 23 लोग थे जिनके पास तीन लाइसेंस असलहा था। जिसमें नौ लोगों ने अपना एक असलहा सरेंडर कर दिया है। अभी भी 14 लोगों के पास तीन असलहा मौजूद है। पहले एक व्यक्ति आत्मसुरक्षा के लिए तीन असलहे का लाइसेंस ले सकता था। वर्ष 2019 में शस्त्र अधिनियम संशोधन किया गया। इस नए नियम के अनुसार एक व्यक्ति अपने पास अधिकतम दो लाइसेंसी असलहा रख सकता है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 लोगों के पास तीन असलहों का लाइसेंस था। नियम लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी असलहाधारियों को एक लाइसेंस सरेंडर करने का आदेश दिया था। इनमें से नौ अपना एक असलहा सरेंडर किया था। बाकी 14 लोग अभी तक तीन लाइसेंसी असलहा रखे हुए हैं। पिछले पांच वर्ष में इन लोगों ने असलहा जमा नहीं किया। इनपर जिला प्रशासन भी मेहरबान रहा।
विज्ञापन

..............................................
इन तीन लाइसेंसधारियों में पूर्व विधायक और पूर्व एसपी भी
मिर्जापुर। जिले के जिन 14 लोगों ने लाइसेंस सरेंडर नहीं किया है। इसमें कटरा कोतवाली जंगीरोड निवासी अनुज कुमार बरनवाल, विंध्याचल निवासी बच्चालाल पाठक, लालगंज भाईलाल कोल, देहात कोतवाली वीरपुर के भरतलाल, अहरौरा के बुढ़ादेई निवासी बिश्वनाथ सिंह, चील्ह के अनिरुद्धपुर पुरबपट्टी निवासी दीनानाथ सिंह, मड़िहान के जमुई निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह, कटरा कोतवाली तेलियागंज शिवशंकर सिंह यादव, शहर कोतवाली के महुवरिया निवासी श्रीराम भारती, श्रीराम त्रिपाठी, मड़िहान पटेहरा के सुर्यभान, चील्ह कमासीन के विद्युत कुमार सिंह,कछवां बरैनी के विजय शंकर सिंह, कछवांं के समेरी निवासी शिवशंकर चौबे है। इसमें पूर्व तीन विधायक और एक तो पुुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के नाम भी तीन लाइसेंस का असलहा है।
विज्ञापन

....................................................
वर्जन
तीन लाइसेंस रखना अब गैर कानूनी है। एक व्यक्ति सिर्फ दो लाइेंससी असलहा ही रख सकता है। जिले में 14 लोग ऐसे हैं जिनके पास तीन लाइसेंसी असलहा है। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। वे जल्द अपना एक लाइसेंसी असलहा जमा नहीं करते है तो ऊपर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन

..............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed