फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to the kindness of the administration, 14 licensees are keeping three weapons.

Mirzapur News: पांच लाख आस्थावानों ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में नवाया शीश

Thu, 14 Mar 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Due to the kindness of the administration, 14 licensees are keeping three weapons.
विंध्याचल। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया पर बुधवार को विंध्य दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। पांच लाख से अधिक आस्थावानों ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया। मंदिर की परिक्रमा कर मन्नतें मांगीं। गंगा घाट पर दिनभर बच्चोंं के मुंडन का दौर चलता रहा। मंदिर में हवन कराने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

आदिशक्ति के दरबार में भोर से शुरु हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात पट बंद होने तक चलता रहा। श्रद्धालु झांकी दर्शन खिड़की से मां का एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। मंदिर परिसर घंटा, शंख, नगाड़ा और जयकारे से गूंजता रहा। उधर, अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली और मां अष्टभुजी देवी के दरबार में भी भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर घंटो जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित करने लिए बैरिकेडिंग की गई थी। धाम क्षेत्र में आने वाले वाहनों को बरतर तिराहा, पटेगरा नाला, रेहड़ा चुंगी, मोतीझील मार्ग, बरतर तिराहा, बनारस पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed