फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to rain, mercury dropped by six degrees in four days, due to sunshine it increased by three degrees in 24 hours.

Mirzapur News: बारिश से चार दिन में छह डिग्री पारा लुढ़का, धूप से 24 घंटे में तीन डिग्री बढ़ गया

Fri, 20 Jun 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, mercury dropped by six degrees in four days, due to sunshine it increased by three degrees in 24 hours.
मिर्जापुर। प्री मानसून की बारिश से चार दिन में छह डिग्री तापमान लुढ़कने के बाद बृहस्पतिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिनभर तेज धूप निकलने से तीन डिग्री तापमान बढ़ गया। इससे उमस भी बढ़ गई, जिससे लोग पसीना पोछते रहे। वहीं, किसान भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस था। इसके पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं, सोमवार को अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। जिले में दो तरह से मौसम बना हुआ है। दक्षिणी क्षेत्र में बीच-बीच में बारिश हो रही है तो मैदानी क्षेत्रों में धूप छांव के बीच तेज धूप से लोग परेशान हैं। बुधवार को सुबह बूंदाबांदी होने से अच्छी बारिश की उम्मीद जगी थी लेकिन कुछ देर बाद धूप निकलने से लोग मायूस रहे। बृहस्पतिवार को भी तेज धूप के कारण लोग पसीना पोछते रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया प्री-मानसून का आगमन हो चुका है। आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन







राजगढ़, जिगना क्षेत्र में बारिश से खिले चेहरे




राजगढ़/जिगना। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बारिश होने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। राजगढ़ इलाके में दोपहर करीब दो बजे से ढाई बजे तक बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। इसके बाद किसान ट्रैक्टर लेकर नर्सरी डालने के लिए खेतों की ओर निकल पड़े। इसी तरह जिगना क्षेत्र में भी दोपहर करीब ढाई बजे हल्की बारिश होनेे से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेड़ पर बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल
राजगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग गांव में पेड़ पर बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। लालपुर नौडीहा गांव की कलावती देवी (60) घर से बाहर निकली तभी बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली गिरने से घर के बाहर लगा पेड़ गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर कलावती घायल हो गई। परिजनों उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। इसी तरह पटेरी गांव में भगवती देवी (45) बारिश के दौरान घर का मेन गेट बंद करने गई, तभी बिजली गिरने से वह झुलस गई। परिजनों ने उसे राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालगंज : क्षेत्र के रेही गांव में दोपहर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से बांस की कोट के पास बंधी रामढनग की गाय मर गई। घटना की जानकारी पीआरवी पुलिस पहुंची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed