{"_id":"6908764e4779a52a580b7fc7","slug":"drunk-man-beats-wife-strangles-mother-to-death-when-she-protests-in-mirzapur-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शराब के नशे में पत्नी को पीटा, विरोध करने पर मां की गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शराब के नशे में पत्नी को पीटा, विरोध करने पर मां की गला दबाकर की हत्या
Mon, 03 Nov 2025 03:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:02 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में पत्नी की पिटाई कर रहे शख्स का उसकी मां ने विरोध किया तो गला दबाकर बेटे ने मां की हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला निवासी शख्स ने रविवार की रात शराब पीकर पत्नी की पिटाई करने लगा। इसका विरोध मां ने किया तो नशे में व्यक्ति ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
क्षेत्र निवासी रामसूरत बिंद रविवार की रात शराब पीकर अपने घर आकर अपनी पत्नी सुनीता देवी को नशे में मारने पीटने लगा। पूरे परिवार को गाली देने लगा। जिसका विरोध उसकी मां चमेलिया देवी (65) ने किया। इस बात से नाराज रामसूरत अपनी मां को मारने-पीट लगा। उसका गला दबा दिया। वह बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Vande Bharat Train: आठ कोच की वंदे भारत से आठ घंटे का सफर, आठ को बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ से जाएगी
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष जिगना ने मृतका चमेलिया देवी के दूसरे पुत्र राममूरत बिंद के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। कहा कि आरोपी रामसूरत बिंद को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।