फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drizzle in the morning, humidity increased due to strong sunlight throughout the day

Mirzapur News: सुबह बूंदाबादी, दिनभर तेज धूप से बढ़ी उमस

Thu, 19 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, humidity increased due to strong sunlight throughout the day
मिर्जापुर। दो दिन कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह बादल छाने के बाद बूंदाबांदी हुई लेकिन नौ बजे तेज धूप निकलने से उमस से लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान तो दो डिग्री लुढ़क गया लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूतनम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री घटने के साथ न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। दोनों में सिर्फ चार डिग्री का अंतर होने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बिजली कटने पर लोग पसीना पोछते रहे।
विज्ञापन

चेतगंज क्षेत्र में रात में बारिश होने के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। भांवा में रात में बारिश के बाद सड़कों और गलियों में कीचड़ हो गया। जिगना के गैपुरा-जोपा मार्ग पर दो दिनों से बरसात का पानी भरा होने के कारण राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-



उल्टी दस्त से पीड़ित छह लोग सीएचसी में भर्ती
राजगढ़। मौसम के बदलाव और तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच लोग बीमार हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में बुधवार को उल्टी दस्त और पेट दर्द से पीड़ित छह लोगों को भर्ती कराया गया। राजगढ़ गांव निवासी विजय जायसवाल (55), दरवान गांव निवासी ललिता देवी, कुड़ी गांव निवासी कमलेश, कौशल्या, सहदिया गांव की शिवकुमारी, नीलम को उल्टी-दस्त की समस्या होने पर भर्ती कराया गया है। वहीं, सिलहटा गांव निवासी आशा देवी पेट दर्द होने पर परिजनों ने भर्ती कराया। डाॅ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश के बाद धूप निकलने से लोग बीमार हो रहे हैं। इस मौसक में नींबू-नमक और चीनी का घोल पीने के साथ हल्का भोजन लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed