{"_id":"6abc1ae0a67a2aaf7d07e33b","slug":"gandhi-vidyalaya-and-mishrilal-inter-college-dominate-in-kabaddi-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162163-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कबड्डी में गांधी विद्यालय और मिश्रीलाल इंटर कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कबड्डी में गांधी विद्यालय और मिश्रीलाल इंटर कॉलेज का दबदबा
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।-सोशल मीडिया।
कछवां। श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में मंगलवार को क्षेत्रीय बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
खेल प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में सात विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिका वर्ग के अंडर-17 और अंडर-19 में श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि अंडर-14 में आशीर्वाद इंटर कॉलेज ने गांधी विद्यालय को हराकर खिताब जीता।
बालक वर्ग के तीनों आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में मिश्रीलाल इंटर कॉलेज, मवैया की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका श्याम रूप, मुकेश, रितेश, अवधेश शर्मा और अंकित पाल ने निभाई। इस दौरान सतीश सिंह, कमल सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश यादव, राजपति सिंह सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।