फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Research work at Maa Vindhyavasini Medical College receives recognition.

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मेडिकल काॅलेज में शोध कार्य को मिली मान्यता

Wed, 30 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Research work at Maa Vindhyavasini Medical College receives recognition.
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अब शोध कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने चिकित्सा महाविद्यालय को शोध कार्य के लिए मान्यता दे दी है। विभाग की ओर से 29 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से यह अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर डॉ दुर्गेश सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने लगातार आईएमएस, बीएचयू वाराणसी के संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया।
विज्ञापन

शोध कार्य की तैयारियों को लेकर पिछले एक वर्ष से चिकित्सा महाविद्यालय में गठित नैतिक समिति के नामित सदस्य भी कार्य कर रहे थे। मान्यता मिलने पर चिकित्सा शिक्षकों और चिकित्सकों ने प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह को बधाई दी। इस दौरान प्रो. बिस्वजीत दास, प्रो. विपिन कुमार, प्रो. प्रीति भटनागर, प्रो. सचिन किशोर, डा. दुर्गेश सिंह, डा. शशि प्रभा सिंह, डा. पंकज पांडेय, डा. सुनील सिंह, डा. आकांक्षा दुबे, डा. प्रणव सत्यराज समेत अन्य चिकित्सा शिक्षक और चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed