फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver going home to drop his assistant dies in accident

Mirzapur News: खलासी को छोड़ने घर जा रहे चालक की हादसे में मौत

Sun, 24 Mar 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Driver going home to drop his assistant dies in accident
हलिया। खलासी को घर छोड़ने और उसका सामान उसके घर पहुंचाने जा रहे मैजिक चालक की शुक्रवार की रात हलिया-पिपरा मार्ग पर बडौही मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे में खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से खलासी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी हरिशंकर कोल (28) खलासी रवि शंकर कोल (20) के साथ उसके घर उसका सामान पहुंचाने मैजिक वाहन से जा रहे थे। रास्ते में हलिया-पिपरा मार्ग पर बडौही मोड़ के पास पिकअप ने उनके वाहन में टक्कर मार दिया। पिकअप गुर्गी की तरफ से हलिया की ओर जा रहा था। इस हादसे में मैजिक वाहन के चालक हरिशंकर कोल के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। मैजिक वाहन में बैठे खलासी रवि शंकर कोल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर विवेक खरे ने उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चालक हरिशंकर से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। दो भाइयों में सबसे छोटे थे। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मैजिक तथा अज्ञात पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में मैजिक चालक हरिशंकर की मौत हो गई है। खलासी घायल हो गया। मुकदमा दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed