{"_id":"683a0d0e93300af6c4092f3e","slug":"driver-dies-after-tractor-overturns-murder-charge-filed-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134539-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर पांडेय गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विंध्याचल के निफरा गांव निवासी बबलू सरोज (30) नदिनी घाट से बालू लादकर विजयपुर गया था। वहां बालू गिराने के बाद वह घर लौट रहा था। गोड़सर पांडेय गांव के बसगोडवा नाला के पास ट्रैक्टर पलट गया, जिससे बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की पुलिस पर पहुंची उसे पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई डबलू हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। परिवार की महिलाएं भी पोस्टमार्टम हाउस पर हत्या होने का आरोप लगा रही थीं। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।