फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drain drained as rain

बारिश होते ही जाम हुए नाले

Thu, 08 Jun 2017 01:09 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 08 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
 Drain drained as rain
जंगी रोड़ स्थित नाले में पड़ा कूड़ा ।
 मंगलवार की सुबह हुई बरसात ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल कर रख दिया। पालिका द्वारा महज कागजों पर ही तैयारियों का दावा किया जा रहा है, जो पहली बरसात में ही ध्वस्त हो गया। बरसात के दौरान शहर के प्रमुख नालों, सीवर लाइन जाम दिखे। हांलाकि कुछ वार्डों में सभासदों के दबाव के चलते शहर के प्रमुख नालों, सीवर लाइनों की साफ सफाई दिखी।       
विज्ञापन

जिले में हुई बरसात ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। बीते तीन जून को नगर पालिका की तैयारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पकड़ते हुए अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार भी लगाया था। बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या से निजात पाने के लिए प्रति वर्ष नालों की साफ-सफाई कराया जाता है, लेकिन इस बार बरसात शुरु होने के बावजूद अभी तक नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिससे नगर में अधिकांश नालियां गंदगी से भरी हैं और बजबजा रही हैं। नगर के नालों की साफ-सफाई नहीं होने से लोगों में खासा रोष है। नगर के बसही रोड में नालियों में कूड़े का अंबार और घास उगा मिला। यही हालात नटवां रोड स्थित नालियों का भी रहा। जहां बरसात का पानी जमा होकर नाली के ऊपर बह रहा था। इसी प्रकार जंगी रोड पर नालियों में गंदगी का अंबार दिखा। वहीं जंगीरोड, मिशन कंपाउंड, संगमोहाल, जेल रोड, आवास विकास कालोनी, सुरेकापुरम, बथुआ, तरकापुर, अनगढ़ रोड सहित सैकड़ों स्थानों पर नालों की सफाई नहीं किया गया है। जिससे बरसात होने पर नगर में जल जमाव की स्थिति बनेगी। जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।                         
विज्ञापन

              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed