{"_id":"584afba74f1c1be67244b176","slug":"dr-subhash-chandra-will-address-the-vaishya-mahakumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य महाकुंभ को संबोधित करेंगे डाॅ. सुभाष चंद्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य महाकुंभ को संबोधित करेंगे डाॅ. सुभाष चंद्रा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
महंत शिवाला स्थित फन सिटी में प्रेस वार्ता करते संतोष गोयल और शैलेंद्र अग्रहरि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के मैदान में राज्यसभा सांसद एवं उद्यमी डा. सुभाष चंद्रा वैश्य व्यापारी समूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रहरि और जिलाध्यक्ष संतोष गोयल ने संयुक्त रूप से बताया। कहा कि डा. चंद्रा का मिर्जापुर में यह प्रथम आगमन है।
नगर के महंत शिवाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रहरि व जिलाध्यक्ष संतोष गोयल ने बताया कि डा. सुभाष चंद्रा सुबह 10 बजे से नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल सभागार में सैकड़ाें उद्यमियों, व्यापारियों, प्रोफेशनल एवं समाजसेवियों के साथ बैठक करेंगे। काफी विथ डा. सुभाष चंद्रा नामक इस कार्यक्रम में जनपद में फैले रोजगार, उद्योग, व्यापार, पर्यटन, धर्मस्थलों तथा युवाओं के मामलाें पर चर्चा की जाएगी। तत्पश्चात डा. चंद्रा शहीद उद्यान परिसर स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण करेंगे तथा शहीद उद्यान में शहीद लाला लाजपत राय की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
इस दौरान वह संस्था के सभी सदस्यों से मुलाकात भी करेंगे। नगर के लायंस स्कूल के मैदान में आयोजित वैश्य महाकुंभ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे, जहां युवा, छात्र-छात्राओं, गृहणियाें व व्यवसायियों के लिए विशेष स्किल्स भी प्रदान करेंगे। बताया गया कि डा. चंद्रा मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करेंगे। वैश्य महाकुंभ को सफल बनाने के कलिए नगर को झंडाें व झंडियों से सजाया जा रहा है तथा विभिन्न प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग, पोस्टर व बैनराें से कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, नगर वैश्य व्यापारी नेताओं का स्वागत व अभिनंदन करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष राहुल बरनवाल, जनार्दन रस्तोगी, बचाऊ लाल सेठ, कामद नाथ, सुरेश गुप्त, रविशंकर साहू, कमल गुप्त, बाबा जायसवाल, अजीत साहू, परषोत्तम गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष मयंक गुप्ता, हर्षित खत्री, रामकृष्ण केशरवानी आदि उपस्थित रहे।