{"_id":"69d955b6f220db9df40a7fc6","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-was-the-pioneer-of-social-justice-and-law-rinki-kol-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-151737-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक न्याय और कानून के प्रणेता थे डाॅ. भीमराव आंबेडकर : रिंकी कोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक न्याय और कानून के प्रणेता थे डाॅ. भीमराव आंबेडकर : रिंकी कोल
विज्ञापन
क्षेत्र के अतरैलाराजा स्थित अन्नपूर्णा भवन के पास शुक्रवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की नव निर्मित प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छानबे से अपना दल एस की विधायक रिंकी कोल ने फीता काटकर आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डाॅ. आंबेडकर सामाजिक न्याय के प्रणेता थे।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए जीवन समर्पित कर दिया। ब्लाॅक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि उन्होंने गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए आजीवन संघर्ष किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान डाॅ. महा नारायण भारती ने की।
कहा कि डाॅ. आंबेडकर भारतीय संविधान के जनक और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जातिगत भेदभाव, अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश्वर गौतम, पूर्व प्रधान रघुनाथ प्रसाद, डा़ॅ गेंदा लाल, शिव शंकर सिंह पटेल, बलिस्टर यादव, गौरी भारतीय, आरपी भारतीय उपस्थित रहे।