फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dowry husband, father jailed

दहेज हत्या में पति, ससुर को जेल

Thu, 18 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 18 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dowry husband, father jailed
कोर्ट
 अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट देवकांत शुक्ला ने दहेज हत्या के मामले में दोष सिद्ध पाते हुए पति को दस वर्ष की कठोर कारावास तथा सास, ससुर व देवर को सात सात वर्ष सजा सुनाई। उनको जेल भेज दिया गया है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 16-16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन


अभियोजन अनुसार जिला चंदौली के थाना धीना क्षेत्र के महुंगी निवासी पन्नालाल जायसवाल की अपनी पुत्री प्रीति जायसवाल की शादी पांच मई 2011 को जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव निवासी सदानंद जायसवाल के साथ हुई थी। विवाह के कुछ महीनों बाद ही पति सदानंद, ससुर हेमचंद्र, देवर रामानंद, सास गिरजा देवी मिल कर करके उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


इसकी सूचना प्रीति ने अपने माता-पिता को दी थी। विवाह के एक वर्ष के उपरांत प्रीति जायसवाल को एक पुत्री पैदा हुई। उसके बाद उसको और भी प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों ने मिलकर 19 मार्च 2014 को उसकी हत्या कर लाश को बगैर मायके वालों को सूचना दिए जला दी। जानकारी होने पर मृृतका के पिता पन्नालाल ने जमालपुर थाने में सभी के खिलाफ 498 ए,304 बी एवं 201 भादवीं धारा 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार यादव तथा केके पांडेय ने चार गवाह प्रस्तुत कराये। जिसकी सुनवाई न्यायालय द्वारा बुधवार को की गई। अधिवक्ताओं की दलील, पत्रावली पर उलब्ध्य साक्ष्य के आधार पर मृतका की मृत्यु पति के घर में संदिग्ध अवस्था में हुई है।

उसकी लाश को पोस्टमार्टम से बचाने के लिए जला दिया गया। इस आधार पर न्यायालय ने पति को दस वर्ष तथा सास, ससुर व देवर को सात सात वर्ष के कारवास की सजा सुनाई। इसके अलावा प्रत्येक को 16-16 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित करते हुए सभी को जेल भेज दिया। अदालत ने अर्थदंड से प्राप्त राशि का 75 प्रतिशत मारी गई महिला की अबोध पुत्री को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed