{"_id":"66c51a84fa281a35af0331b7","slug":"dowry-death-case-filed-against-husband-mother-in-law-father-in-law-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-701055-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अहरौरा। रक्षाबंधन के दिन जहर खाने से डकही गांव में विवाहिता की मौत होने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के विवाद के बाद अजीत पटेल की पत्नी सीता देवी पटेल (28) ने जहर खा लिया था। परिजन उसे नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग मायके के लोगों को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को राजगढ़ निवासी पिता राजनाथ की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि सीता देवी पटेल के पिता राजनाथ पटेल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।