{"_id":"683f443ab3b49e3c2a0d19c7","slug":"dont-start-new-traditions-dont-sacrifice-openly-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134723-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नई परंपरा न शुरू करें, खुले में न दें कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नई परंपरा न शुरू करें, खुले में न दें कुर्बानी
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रबुद्ध लोगों के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सौहार्द के साथ गंगा दशहरा और बकरीद मनाने की अपील की। कहा कि कोई नहीं परंपरा न शुरू न करें, जिससे अशांति फैले।
जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर खुले स्थान पर कुर्बानी न दी जाए। वहीं, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दी जाए। कहा कि कुर्बानी के बाद अपशिष्ट पदार्थ कूड़ेदान पर ही डालें। उन्होंने जिला पंचायतीराज अधिकारी, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को पेयजल, प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी विवाद होने पर तत्काल अधिकारियों को सूचना दी जाए।
एसएसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्ष यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए यह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। बैठक में अजय कुमार सिंह, एएसपी नितेश सिंह, नक्सल ओम प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, एसडीएम मड़िहान सौम्या मिश्रा आदि मौजूद थे।।