{"_id":"58a5f5d74f1c1b941ad8404a","slug":"dont-casting-vote-until-the-road-repaired","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक नहीं बनेगी सड़क तब तक नहीं देंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक नहीं बनेगी सड़क तब तक नहीं देंगे वोट
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर रामगया घाट के निषाद बस्ती के लोगों ने गुरुवार को बस्ती में विरोध-प्रदर्शन कर कहा कि रोड नहीं बना तो वोट नहीं देंगे। बस्ती के लोगों ने कहा कि वर्षों से गांव के अंदर बस्ती में आरसीसी रोड बनी हुई है, लेकिन करीब 40 फीट रोड विगत चार वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
कहा गया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार लिखित व मौखिक रूप से क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की गई, लेकिन सड़क को ठीक नहीं कराया जा सका है, जिसका खामियाजा बस्ती के लोगाें को भुगतना पड़ रहा है। बस्ती के लोगों ने चेताते हुए कहा कि जब तक क्षतिग्रस्त रोड नहीं बनेगा तब तक वोट नहीं दिया जाएगा। कहा गया कि गांव के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं।
वर्षों से बस्ती में खराब पड़े तीन हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराया जा रहा है, जिससे बस्ती के लोगों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। इस दौरान नन्हें निषाद, विकास दूबे, संतोष कुमार, चमेला देवी, बनारसी, शीला देवी, मंगला देवी, उषा देवी, मोती निषाद, गनेशु, लक्ष्मण, उर्मिला देवी, जज्जो देवी आदि उपस्थित रहे।