फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dongia Dam will provide water for irrigation to the main canal

Mirzapur News: डोंगिया बांध से मिलेगा मेन कैनाल को सिंचाई के लिए पानी

Sat, 01 Feb 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dongia Dam will provide water for irrigation to the main canal
अहरौरा। अहरौरा बांध से संचालित मेन कैनाल नहर को सिंचाई के लिए डोंगिया जलाशय से पानी दिया जाएगा। शुक्रवार को जलाशय पर हुई अहरौरा डोंगिया मेन कैनाल कैनाल समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान सिंचाई की समस्या को लेकर किसानों ने आवाज उठाई कि अहरौरा मेन कैनाल नहर को सिंचाई के लिए पूरी क्षमता से चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि डोंगिया बांध का जलस्तर लगभग 543 फीट है। अहरौरा बांध में इस समय 335 फीट पानी मौजूद है। फसलों की सिंचाई के लिए आवश्यकतानुसार जरूरत पड़ी तो डोंगिया जलाशय से सिंचाई के लिए पानी मेंन कैनाल को दिया जाएगा। कहा इसके अलावा 4 फरवरी को सुबह 8 बजे से गरई प्रणाली को भी पानी दिया जाएगा। भाकियू के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह ने कहा कि महाकुंभ प्रयागराज में हुई हृदय विदारक घटना से पूरा किसान परिवार मर्माहत हैं। दु:ख की घड़ी में किसान पीड़ितों की मदद के लिए भाकियू तत्पर है। बैठक में काल कलवित श्रद्धालुओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता शिव प्रसाद सिंह तथा संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान अनिल सिंह, कंचन सिंह फौजी, स्वामी दयाल सिंह, चौधरी रमेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed