{"_id":"5fb56c528ebc3e9b8f2e73fa","slug":"dodged-and-escaped-from-middle-aged-with-rs-mirzapur-news-vns558868269","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमा देकर अधेड़ से साढ़े 16 हजार रुपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमा देकर अधेड़ से साढ़े 16 हजार रुपये लेकर फरार
विज्ञापन
चकमा देकर अधेड़ से साढ़े 16 हजार रुपये लेकर भागा
पड़री। थाना क्षेत्र के पुतरिहां गांव स्थित चट्टर नदी में बुधवार को स्नान करने गए एक अधेड़ की सदरी एक उचक्का लेकर भाग गया। सदरी में 16,500 रुपये भी थे। पीड़ित ने छिनैती की सूचना पुलिस को दी है।
बाजार निवासी शीतला प्रसाद अग्रहरि मसाला बेचते हैं। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे वे अपने आवास से 250 मीटर दूर चट्टर नदी में प्रतिदिन की भांति स्नान करने गए थे। इस दौरान एक युवक नदी के घाट पर पहुंचा और शीतला प्रसाद की चप्पल पानी में फेंक दी। भुक्तभोगी ने बताया कि वह जैसे ही चप्पल लेने के लिए पानी में गए। युवक उनकी सदरी लेकर भाग गया। पानी से निकलने के बाद शीतला प्रसाद ने युवक का काफी पीछा किया। पर वह नहीं मिला। पीड़ित ने पड़री थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 16,500 रुपये बरामद कराने की मांग की। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।