{"_id":"60d8b3a58ebc3e09ce56f356","slug":"documentary-will-be-made-of-agricultural-innovations-mirzapur-news-vns5972979132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि संबंधी नवप्रवर्तनों की बनेगी डाक्यूमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि संबंधी नवप्रवर्तनों की बनेगी डाक्यूमेंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि संबंधी नवप्रवर्तन की बनेगी डाक्यूमेंट्री
अहरौरा के नवप्रवर्तकों ने बनाया है कृषि के लिए उपयोगी उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग केंद्र सरकार द्वारा समर्थित विज्ञान प्रसार नई दिल्ली की टीम 28 जून को जिले में आ रही है। टीम सीएसआईआर द्वारा सम्मानित बाल नव प्रवर्तक प्रिंस कुमार एवं अर्जुन सोनकर के नवप्रवर्तन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए आ रही है। यह उपकरण अहरौरा के कलाम इनोवेशन लैब में तैयार किया गया है।
जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि सबसे पहले विज्ञान प्रसार की टीम बाल इनोवेटर प्रिंस कुमार एवं अर्जुन सोनकर के इंटरव्यू के साथ उनके माता-पिता का साक्षात्कार लेगी। साथ ही उनके पथ प्रदर्शक सत्यनारायण प्रसाद का भी साक्षात्कार लेगी। इस प्रकार की गतिविधि में बाल वैज्ञानिकों को जोड़ने वाले मेंटर सुशील कुमार पांडेय का भी साक्षात्कार होगा। उसके बाद बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए कृषि यंत्र धान में उगने वाली घास को नष्ट करने वाली मशीन, मिनी रोटावेटर पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। इसको लेकर कलाम इनोवेशन लैब के सभी अन्य बाल वैज्ञानिकों में खुशी का माहौल है। अन्य बाल वैज्ञानिकों रोहित कुमार, आर्यन प्रसाद, शशिकांत, आकाश बिंद्रा, ऋतिक विश्वकर्मा भी इनके सहयोग में लगातार लगे है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।