फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctors and health workers protested by tying black bands

काली पट्टी बांध कर डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया विरोध

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors and health workers protested by tying black bands
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसूता के मौत मामले में सीएमएस समेत चार डाक्टरों पर दर्ज हुए मुकदमें के विरोध में मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध जताया। साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लिए जाने और डाक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डाक्टर के ऊपर दर्ज प्रकरण में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के लोगों ने मंगलवार से काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को संगठन के बैनर तले मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा को सौंपा। संघ के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार राय ने कहाकि जिला महिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की दुर्भाग्य पूर्ण मृत्यु होने पर शहर कोतवाली में तीन डाक्टर और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या जैसी गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। कहाकि सभी चिकित्सक विषम परिस्थितियों में मरीज की सेवा करते है। सभी गंभीर मरीजों को बचाना संभव नहीं है। ऐसे में दुर्भाग्यवश किसी मरीज के मृत्यु के बाद बिना जांच के गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करने से मनोबल कमजोर होगा। सरकारी कार्य का निर्वहन करने में परेशानी होगी। सचिव डा. सुनील सिंह ने कहाकि सीएमएस डा. संजय पांडेय कोर्ट एविडेंस में जिले से बाहर गए थे। मुकदमे को निरस्त किया जाए। जांच कर सभी दोषी व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान डा. तरुण सिंह, डा निलेश श्रीवास्तव, डा. केपी श्रीवास्तव, डा. आनंद सिंह, डा. अमित यादव, डा. मंजू लता, डा. एसके श्रीवास्तव, डा. गणेश यादव आदि रहे। इस दौरान लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने अधीक्षक समेत तीन चिकित्सकों पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed