{"_id":"60e1ee9d1c2ef830dd26b4d5","slug":"doctor-died-of-give-himself-of-poisonous-injection-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: डॉक्टर ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान दी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: डॉक्टर ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान दी, हड़कंप
Sun, 04 Jul 2021 10:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक अस्पताल के डॉक्टर ने खुद को जहरीला इंजक्शन लगाकर जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक डॉक्टर शिवेश सिंह तोमर(44) नगर कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित पॉपुलर अस्पताल में डॉक्टर थे।
विज्ञापन
शिवेश तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित पॉपुलर अस्पताल के एक डॉक्टर ने रविवार की रात जहर का इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के झूंसी निवासी शिवेश तोमर(44) फरवरी 2021 से कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा रोड स्थित पॉपुलर अस्पताल में एनेस्थेटिक्स के रूप में तैनात थे। रविवार की दोपहर वह ओपीडी में दिखे थे। इसके बाद अस्पताल में बने अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन
रात को लगभग 9 बजे जब कैंटीन का कर्मचारी उनको खाना देने के लिए पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा पीटा पर नहीं खुला। इसके बाद कर्मचारी ने इसकी सूचना अस्पताल के अन्य स्टाफ को दी। मौके पर पहुंचे अस्पताल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो डॉक्टर अंदर मृत मिले।
विज्ञापन
सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कटरा कोतवाली पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी अजय कुमार और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई।