फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   do ghante rahenge grhamantree

चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री

Sat, 31 Jul 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
do ghante rahenge grhamantree
मिर्जापुर। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी एक अगस्त को जिले में दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। दरबार में विंध्य कारिडोर का भूमि पूजन करेंगे तथा जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही रोपवे का लोकार्पण व विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद 2:40 बजे देवरी हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 4:45 तक जनपद में रहेंगे।
विज्ञापन

आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आगामी एक अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर जीआईसी के जनसभा स्थल पर बैठक कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि वीवीआईपी का आगमन एक अगस्त को 2:40 बजे देवरी हेलीपैड पर होगा तथा 4.45 बजे तक जनपद में रहेंगे। आयुक्त ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हेलीपैड तथा कॉरिडोर के भूमि पूजन स्थल विंध्याचल में चिह्नित व पासधारक व्यक्तियों को ही प्रवेश कराया जाएगा। जिन व्यक्तियों को उपरोक्त दोनो स्थलों पर जाने के लिए पास जारी किया गया जाए उनका कम से कम 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा। उन्होंने देवरी से विंध्याचल एवं विंध्याचल से जीआईसी मैदान तक के मार्गों की सफाई के साथ बेहतर सुरझा व्यवस्था सुनिश्चित करा लेने की बात कही। भरुहना मार्ग से सभी गाड़ियों को हटवाने को कहा। विद्युत की अनवरत आपूर्ति, जनरेटर, अतिरिक्त ट्रांसफर की व्यवस्था एवं मुख्य चिकित्साधिकारी मेडिकल व्यवस्था, एम्बुलेंस, ब्लडबैंक, आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग की वीआईपी आगमन मार्ग की बैरीकेडिंग तथा नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश कमिश्नर ने दिए। नगर पालिका के द्वारा आवारा, पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में शिफ्ट कर दें ताकि कहीं किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए।सूचना विभाग द्वारा होर्डिंग व स्टैंडी लगवाने के लिए सूचना मुख्यालय से सम्पर्क कर समय से लगवाने को कहा। मंडलायुक्त ने जनसभा में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। बैठक में डीआईजी जे रवींद्र गौड़, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव, एडीएम नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता के अलावा अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिर परिसर
मिर्जापुर। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर विंध्याचल मंदिर परिसर और जीआईसी ग्राउंड में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर का आकर्षण देखते ही बन रहा है। पूरे दिन कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।

फोटो
जीआई क्राफ्ट से होगा गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का अभिनंदन
- केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का अभिनंदन जीआई क्राफ्ट से किया जाएगा। पद्मश्री सम्मानित जीआई विशेषज्ञ डॉ रजनीकांत ने बताया कि विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह के अवसर पर देश के गृह मंत्री अमितशाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन काशी के मास्टर शिल्पियों के द्वारा तैयार हस्तशिल्प से होगा। तैयार उत्पादों को विंध्याचसल मंडल के आयुक्त को दिया जा चुका है। कैलिग्राफी विधि से लाल रेशमी धागे का प्रयोग करते हुए अंगवस्त्रम तैयार किया गया है जिसमें एम्ब्रियोडेरी किया गया है जिस पर मां का नाम लिखा है। साथ ही मंदिर आकृति का ध्वज बना है। स्मृति चिह्न के रूप में मेटल रिपोजी क्राफ्ट में माता विंध्याचल देवी की मूर्ति को उभार कर बनाया गया है और मीनाकारी का प्रयोग किया गया है। यह दोनों क्राफ्ट बनारस सहित मिर्जापुर जनपद की भी बौद्धिक संपदा में शुमार है और विकास के नए आयाम में अपनी भूमिका निभाएंगी। मंडलायुक्त के निर्देश पर इसे तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed