फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Do foot patrolling in sensitive villages and towns: DIG

संवेदनशील गांवों और कस्बों में करें पैदल गश्त : डीआईजी

Sun, 24 Mar 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Do foot patrolling in sensitive villages and towns: DIG
मिर्जापुर। डीआईजी आरपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान होली, चैत्र नवरात्र, रमजान, ईद-उल-फितर, डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तथा लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीआईजी ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अर्ध सैनिक बलों के साथ नियमित रूप से संवेदनशील गांवों, कस्बों तथा वल्नरेबल मतदान केंद्रों में पैदल गश्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान शराब, खनन, भू माफिया, गोवंश तस्करी, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के बारे में डीआईजी ने अधिकारियों से जानकारी ली और अपराधों में संलिप्त लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वाॅड, महिला आरक्षियों तथा अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी बीट पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी अभिनंदन, एएसपी सिटी नितेश सिंह, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ सिटी मनोज गुप्ता, सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed